पाकुड़, फरवरी 24 -- प्रखंड के भागाबांध गांव में सोमवार को मधुमक्खियों के हमले से गांव के दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर लाया गया। जहां डॉ़ अपूर्व हर्ष ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल 28 वर्षीय फजल अंसारी से मिली जानकारी के अनुसार गांव के समीप खेत में 65 वर्षीय खजामुद्दीन अंसारी बकरी चराने गया था। इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उसे घेर लिया और बुरी तरह से डंक मार कर घायल कर दिया। तभी वह बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागते हुए आया और किसी तरह घर में घुस गया। इसी बीच उनका बेटा जसीमुद्दीन अंसारी अपने पिता का बचाव करने लगा तो मधुमक्खियों ने उसे भी पूरी तरह डंक मार दिया। उन्होंने बताया कि पूरे गांव में कई घंटे तक मधुमक्खियों का आतंक च...