प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पक्षी के टोंट मारने के बाद पेड़ से उड़े मुधमक्खियों के झुंड ने खेत में काम कर रही वृद्धा, बेटे और नाती पर हमला कर दिया। सभी घायलों को रानीगंज सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फतनपुर की रहने वाली 65 वर्षीय श्याम देवी रविवार शाम घर के पास गेहूं के खेत में 35 वर्षीय बेटे अरविंद, 12 वर्षीय नाती अर्जुन के साथ काम कर रही थी। खेत के पास पेड़ पर पक्षी के टोंट मारने से मधुमक्खियों का झुंड खेत की ओर आ गया। इन सभी पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को रानीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...