फतेहपुर, फरवरी 22 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के बहुआ रोड स्थित पानी टंकी के पास शनिवार शाम मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। खेतों से काम कर और मवेशी चराकर लौट रहे किसानों पर टंकी में लगे बड़े छत्ते से निकले झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में कमलेश, मुंशी, रामपाल, गल्कू, बानो और मुन्ना गंभीर घायल हो गए। मधुमक्खियों के डंक से पांच बकरियां और एक गाय भी लहूलुहान हो गईं। मुन्ना मौके पर ही बेहोश हो गया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुन्ना की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.