अंबेडकर नगर, मार्च 6 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर रोड स्थित सरस्वती स्कूल के पास मंगलवार की शाम मधुमक्खियों के हमले से गम्भीर रूप से घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जलालपुर के नगपुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मुहल्ला गंजा के निकट एक पेड़ से अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया था, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई थी। मधुमक्खियों के हमले से कुमारी देवी (85) वर्ष पत्नी नंदा निवासी उस्मापुर, रामजीत निवासी जमौली व भगौती प्रसाद निवासी गंजा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे, जिन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में भर्ती कराया गया था। कुमारी देवी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.