कौशाम्बी, फरवरी 15 -- सरायअकिल इलाके के बेनपुर गांव का अजितेश मिश्रा किसानी करता है। रविवार की सुबह वह खेतों की ओर गया था। वहां मधुमक्खियों के झुंड ने उसके ऊपर हमला कर दिया जिससे वह गिर गया। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। पीड़ित को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि आंख में ज्यादा चोट आई है। आराम नहीं हुआ तो रेफर करना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...