कौशाम्बी, जनवरी 11 -- पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव का कैलाश कुमार किसानी करता है। शनिवार की सुबह वह खेतों की ओर गया था। वहां मधुमक्खियों के झुंड ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने पीड़ित को सरायअकिल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि दो दिन तक भर्ती रखना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...