देवघर, फरवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के घोंघा गांव में मधुमक्खियों के काटने से एक अधेड़ की हालत गंभीर हो गई। मामले की जानकारी परिवारवाले को होने पर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घायल की पहचान घोंघा गांव निवासी 55 वर्षीय लुकमान अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, किसी काम से घर से बाहर निकलने के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। कई जगहों पर मधुमक्खियों के डंक लगने से तबीयत बिगड़ने लगी और अचेत होने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सदर अस्पताल लेकर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...