गौरीगंज, फरवरी 19 -- अमेठी, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत रायदेयपुर गांव में मधुमक्खियों के हमले से दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लगभग घंटे भर मधुमक्खियों का आतंक चलता रहा। इस दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को रायदेपुर गांव में भागवत कथा के बाद हवन पूजन हो रहा था। ग्रामीण हवन के लिए एकत्र थे। पास में स्थित पीपल के पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। हवन के धुएं से मधुमक्खियां अचानक आक्रमक हो गई। हवन के पास स्थित लोगों पर आक्रमण कर दिया। हमले में 70 वर्षीय संपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी अमेठी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। उनके साथ ही विकास तिवारी, हरिनारायन, परमानंद,शंभू सहित कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटकर घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.