बहराइच, फरवरी 12 -- बहराइच, संवाददाता। हनी बर्ड ने किसी पेड़ पर लगे छत्ते में चोंच डाल पंख फड़फड़ा कर शहद पी डाला। इससे आक्रामक हुई मधुमक्खियों के झुंड ने महाराजगांव में हमला कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को छेद डाला। एक युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई देख उसे तत्काल मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। दरगाह थाने के महाराजगांव में बुधवार शाम अधिकांश लोग खेती किसानी, मवेशियों को चारा पानी की दिनचर्या में लगे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। एक युवक अनिल कुमार (30) पुत्र हरिश्चंद्र को मधुमक्खियों ने काफी छेद डाला। अनिल सहित लगभग छह सात लोगों पर मधुमक्खियों के हमलावर होने पर अन्य लोग भाग लिए। जबकि भागने के दौरान लड़खड़ा कर गिरे अनिल पर मधुमक्खियों के ताबड़तोड़ हमले से उसकी हालत गंभीर हो गई। ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.