रामपुर, अक्टूबर 2 -- सैदनगर। भोट बककाल मे बुधवार सुबह मधुमक्खियां ने दर्जनों किसानों को डंक मारा। जगह-जगह धुआं करने के बाद ग्रामीणों ने मक्खियों को भगाया। अजीम नगर थाना क्षेत्र के भोट बककाल मे सुबह मधुमक्खियां ने खूब आतंक मचाया। बाज के छेड़ने के बाद मधुमक्खियां खेतों में काम कर रहे किसानों के ऊपर टूट पड़ी। खेतों से लेकर मुख्य मार्ग तक मक्खियों का झुंड हमलावर हो गया। इस दौरान मक्खियों ने भोट निवासी किसान आले हसन, शेर सिंह, मोहन कुमार, बलवंत सिंह, आदि करीम एक दर्जन लोगों को काट लिया। मक्खियों संपर्क मार्ग पर निकल रहे राहगीरों पर भी हमला करने लगी। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह धुआं करने के बाद मक्खियों को भगाया। मधुमक्खियां की दहशत के चलते करीब 1 घंटे तक अफरा तफरी माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.