मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- मधुबन,निसं। सीएचसी मधुबन में सुविधाओं की कमी है। सबसे बड़ी समस्या स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की बनी हुई है। इससे पुरुष डॉक्टरों के सहारे महिलाओं को इलाज कराना पड़ता है। महिला रोगजनित कुछ बीमारियों को महिला मरीज चाहकर भी पुरूष डॉक्टरों को नहीं बता पाती हैं। वहीं सीएचसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के नहीं होने से मरीजों को निजी क्लिनिकों में प्लास्टर कराना पड़ता है। इस सीएचसी में ड्रेसर,कंपाउंडर व फर्मासिस्ट तो है ही नहीं। जीएनएम व ए ग्रेड नर्स का अभाव है। सीएचसी के अनुसार प्रतिदिन 70 से 90 मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं। प्रसूताओं को कोई असुविधा तो नहीं होती है। विशेष परिस्थिति में कभी-कभार प्रसूताओं को सदर अस्पताल मोतिहारी के लिए रेफर किया जाता है। बताया गया कि महिला प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉ...