मऊ, जनवरी 4 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन विधानसभा क्षेत्र की 39 सड़कों की सूरत बदलने वाली है। मधुबन विधायक रामविलास चौहान के प्रस्ताव पर शासन से 77 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इन सभी सड़कों की लंबाई 68.450 किमी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर फरवरी के दूसरे सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा। प्रस्तावित सड़कों में सबसे लंबा दोहरीघाट मधुबन बेल्थरा (प्र.जि.मा.) 20.960 किमी का चौड़ीकरण एवं सदृढ़ीकरण का कार्य है, जिसके लिए 62 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। ये सड़कें चार से पांच साल से बदहाल थीं, जिसके चलते राहगीरों को परेशानी हो रही थी, अब उनकी राह आसान होने वाली है। वहीं लौवासाथ में पानी टंकी से हड़ही संपर्क मार्ग की लंबाई एक किमी है, इसके लिए 71 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। सुग्गी चौरी बरहज से डाडी सम्पर्क मार्ग का सीसी सहित विशेष मरम्मत का कार्य (...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.