मोतिहारी, जुलाई 9 -- मधुबन, निसं। प्रखंड में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दो पंचायतों में पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए 16 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसकी जानकारी आरओ सह बीडीओ रजनीश कुमार व एआरओ प्रभात ने बताया कि मतदान ईवीएम से होगा। सभी 16 पोलिंग पार्टी को ईवीएम व मतदान सामग्री देकर मंगलवार को बूथों पर रवाना कर दिया गया है। एक पोलिंग पार्टी में 5 मतदानकर्मी हैं। मतदान के लिए 4 ईवीएम व 8 पोलिंग पार्टी को रिजर्व में रखा गया है। मतदान सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा। स्वच्छ व भयमुक्त मतदान कराने के लिए 3 मजिस्ट्रेट, 1 जोनल मजिस्ट्रेट व 1 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सवंगिया पंचायत में सरपंच के लिए व मधुबन दक्षिणी पंचायत के वार्ड 9 में वाार्ड सदस्य के लिए मतदान होगा। सरपंच पद के लिए सवंगिया पंचायत में 5 उ...