मोतिहारी, जनवरी 30 -- मधुबन,निसं। पुलिस ने एनएच 27 के मेहसी थाना के मंगराही ग्राम के पास से एक 12 चक्का वाले ट्रक पर लदे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इसकी जानकारी देते हुए मद्य निषेध थाना के इंस्पेक्टर शिवेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रक से 650 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई है। शराब की मात्रा 6 हजार लीटर है। साथ ही झारखंड के देवघर जिला के ट्रक चालक मंसूर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। शराब लेकर चालक मुजफ्फरपुर से कोटवा जा रहा था। बताया कि शराब कारोबारी को चिन्हित किया जा रहा है। अभियान में एएसआई संजय कुमार सिंह, जुल्फीकार अंसारी, रमेश कुमार के साथ पुलिस के जवान शामिल थे। पांच पियक्कड़ गिरफ्तार : संग्रामपुर। पुलिस ने विभिन्न जगहों से पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि मिश्रग्राम गांव के बिनेश मह...