गिरडीह, फरवरी 23 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्मावलंबियों का आस्था का केंद्र व जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर में आध्यात्मिक होली मनाई जायेगी। तप और त्याग की भूमि मधुबन में अभी से ही धीरे धीरे अध्यात्म का रंग चढ़ने लगा है। मधुबन में होली महोत्सव को लेकर जैन अनुयायी तैयारी में जुट गए हैं। होली महोत्सव को लेकर संस्थाओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। बता दें कि अहिंसा शांति और अध्यात्म की भूमि जैन अनुआइयों का आस्था का केंद्र सम्मेदशिखर मधुबन में पूर्णतः आध्यात्मिक होली मनाई जाती है। होली का मतलब रंग गुलाल मौज मस्ती होता है, पर मधुबन की होली में इन सब चीजों का कोई महत्व नहीं है। मधुबन की होली में जैन श्रद्धालु अध्यात्म के रंग में सराबोर होते हैं। श्रद्धालु बाबा की पूजा आराधना कर होली ...