सुल्तानपुर, जनवरी 15 -- गोसाईगंज, संवाददाता। मनरेगा योजना से राज्य और केंद्रीय वित्त आयोग योजना के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जयसिंहपुर ब्लॉक के मधुबन गांव में मॉडल शॉप बनाया गया। इसका लोकार्पण गुरुवार को सुलतानपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक विनोद सिंह ने किया। इस मॉडल शॉप के निर्माण में दस लाख 26 हजार की धनराशि खर्च हुई थी। इस दौरान आयोजित समारोह को विधायक ने संबोधित किया। विधायक विनोद सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर दिशा में विकास हो रहा है। गोमती नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था और मजबूत होगी। साथ ही गोलाघाट से टेडुई तक फोरलेन सड़क का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि उचित दर दुकान मॉडल शॉप के निर्माण से पात्र लाभार्थियों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.