गिरडीह, नवम्बर 7 -- पीरटांड़। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर में अष्टानिका महापर्व पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान से मधुबन का माहौल भक्तिमय हो गया है। अष्टानिका पर्व पर धार्मिक विधि विधान से मधुबन में सिद्धचक्र महामंडल विधान का शोभायात्रा के साथ गुरुवार को समापन हो गया। भगवान महावीर व विभिन्न तीर्थंकरों की पूजा आराधना की गई। बताया जाता है कि सम्मेद शिखर मधुबन में भव्य शोभायात्रा के साथ अष्टानिका महापर्व की समाप्ति हुई। अष्टानिका महापर्व के अवसर पर मधुबन में जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मधुबन स्थित तमिलनाडु भवन में आचार्य सम्भव सागर जी महाराज, सुरत्नमती माता जी तथा चितन्यमती माता जी के सानिध्य में आयोजित आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.