मोतिहारी, जनवरी 16 -- मधुबन,। डिग्री कॉलेज मधुबन में गुरुवार से स्नातक सत्र 2025-29 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। प्रथम पाली में प्रथम दिन इतिहास विषय की परीक्षा हुई। प्राचार्य डॉ.ब्रह्मचारी व्यास नंदन शास्त्री ने बताया कि इतिहास विषय की परीक्षा में 424 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। वहीं दूसरी पाली की हिंदी की परीक्षा में 304,अर्थशास्त्र की परीक्षा में 146, भौतिकी की परीक्षा में 57, दर्शन शास्त्र की परीक्षा में 128,ह्यूमन मैनेजमेंट की परीक्षा में 3 व संस्कृत विषय की परीक्षा में 8 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। कुल 1070 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। इस केन्द्र पर शिवदेनी राम अयोध्या प्रसाद कॉलेज चकिया के प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हो रही है। परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...