मोतिहारी, मार्च 26 -- मधुबन,निज संवाददाता। एनएच 104 पर मंगलवार को हरदिया पुल व भीएस कॉलेज के बीच एक लापरवाह 407 ट्रक द्वारा कुचल दिए जाने से एक मजदूर की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी है। मृतक मधुबन थाना के बंजरिया ग्राम का सत्यदेव राय(60) था। सरपंच धनंजय कुमार यादव सहित परिवार वालों ने बताया कि वे वायरिंग के लिए दिवाल काटने का काम करते थे। वे साइकिल से मधुबन में एक मकान में संतराशी का काम करने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मुर्गी दाना लदे 407 ट्रक ने उन्हें एनएच पर हरदिया पुल व भीएस कॉलेज के बीच कुचल दिया है। इससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी है। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक घटना को अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहा है। इस घटना से मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.