गिरडीह, दिसम्बर 2 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर जी में आयोजित पाषाण से परमात्मा बनने की विधि अर्थात पंचकल्याणक प्रतिष्ठा के तहत सोमवार को आदिनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया। भव्य समवशरण की रचना में गणधर के रूप में साधु संतों द्वारा शंका समाधान कार्यक्रम किया गया। इस दौरान आहारचर्या विधि व कई धार्मिक विधियां पूरी की गई। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित सोमवार को भव्य रूप से ज्ञान कल्याणक मनाया गया। लगातार चौथे दिन गगनभेदी मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक विधियां पूरी की गई। विशेष पूजा आराधना व विधान से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम के तहत तीर्थंकर भगवान 13 माह 6 दिन के बाद आहारचर्या की विधि की गई। आहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.