मोतिहारी, दिसम्बर 2 -- मधुबन,निज संवाददाता। मधुबन अंचल के माड़ीपुर ग्राम में आग लगने से दो घर जलकर नष्ट हो गए हैं। इस घटना में करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को क्षति पहुंची है। बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगी। अगलगी की इस घटना के पीड़ित अमेाद कुमार सिंह व कुमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में फ्रीज, वस्त्र, आभूषण, फर्नीचर, बिछावन, ट्रंक, ट्राली,अलमीरा, बर्तन आदि को क्षति पहुंची है। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पूर्व ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। मुखिया रजिया देवी ने बताया कि आग लगने से पीड़ित परिवार के समक्ष आवास की समस्या उत्पन्न हो गयी है। घटना में कुमोद कुमार सिंह को अत्यधिक क्षति का सामना करना पड़ा है। दोनों परिवार किसानी के साथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.