गिरडीह, जुलाई 22 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर पारसनाथ मधुबन में कांवरिया श्रद्धालुओं का जुटान शुरू हो गया है। हजारों की संख्या में रोज शिवभक्तों की भीड़ आ रही है। भोलेनाथ के जलाभिषेक के बाद पारसनाथ की प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाने और जैन मंदिरों के दर्शन को श्रद्धालुओं का यहां आना हो रहा है। थके हारे कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय कांवरिया सेवा संघ द्वारा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। संघ द्वारा नि:शुल्क चाय-नाश्ता व भोजन की व्यवस्था की गई है। बताया जाता है कि सम्मेदशिखर पारसनाथ मधुबन में रोज कांवरिया श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देवघर में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक के बाद पारसनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य का वेलोग यहां लुफ्त उठा रहे हैं। कांवरिया की भीड़ से पहाड़ की तलहटी रोज भगवामय हो रहा है। कांवरिया श्रद्धालु बड़े श्रद्धा भाव से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.