मोतिहारी, मार्च 9 -- मधुबन,निज संवाददाता। रंगदारी नहीं देने पर मधुबन ब्लॉक के पास किशोर बदमाश गैंग ने एक किशोर छात्र को चाकू मारकर जान ले ली है। मृत किशोर टीकम ग्राम के जगदीश ठाकुर का पुत्र सोनू कुमार उर्फ गोलू कुमार(13)था। चाकू किशोर के पेट व छाती के बीच लगी। घटना शनिवार की देर रात की है। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर से पोस्टमार्टम कराकर शव को रविवार को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने डाकबंगला चौक पर आगजनी की कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया था। घरवालों ने बताया कि सोनू शिवहर जिला के श्यामपुर भटहां थाने के नयागांव ग्राम के अपने दोस्त पप्पू कुमार को साइकिल से डाकबंगला चौक पर पहुंचा कर घर लौट रहा था। इसी क्रम में चार किशोर बदमाशों ने उसे ब्लॉक गेट के पास घेर लिया और रंगदारी में रूपए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.