गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में सोमवार को कूड़े में आग लग गई। इस कारण चारों तरफ धुआं फैल गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने बताया कि सड़क किनारे काफी कूड़ा पड़ा रहता है। उसमें आए दिन आग लगा दी जाती है।धुआं आसपास के घरों में पहुंच जाता है। इससे कई बार सांस लेने में भी परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि कूड़े में आग लगाने की शिकायत कई बार की। इसके बाद भी समाधान नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...