गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इससे नाराज आवंटी गुरुवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन देने जीडीए कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इसके विरोध में आवंटियों ने जीडीए गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। जीडीए सभाकक्ष में गुरुवार को बोर्ड बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जीडीए बोर्ड अध्यक्ष व मेरठ मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी ने की। उनसे मिलने के लिए मधुबन बापूधाम वैलफेयर सोसाइटी के बैनर तले आवंटी प्राधिकरण पहुंचे। लेकिन उन्हें मंडलायुक्त से मिलने नहीं दिया। इससे नाराज आवंटियों ने प्राधिकरण गेट पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसोसिएशन के सचिव लीलाधर मिश्रा ने कहा कि योजना में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, उन्हें दूर कराया जाए। वह मंडलायुक्त से मिलकर अपना मांग पत्र देना चाहते थे, लेकिन...