मोतिहारी, अप्रैल 6 -- मधुबन, निसं। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मधुबन का पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभन्नि जगहों से 6 डीजे साउंड बॉक्स को जब्त किया गया है। बताया कि पर्व त्योहार पर डीजे बजाने पर पूर्णत:प्रतिबंध लगा दिया गया है। रामनवमी के अवसर पर किसी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी पर्व संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। अभियान में एसआई अमरजीत कुमार, नीति शर्मा सहित कई पुलिस बल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...