गाजीपुर, दिसम्बर 30 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद मेजर कृष्णा सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सिंगेरा गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में विभिन्न जिलों से आए नामी पहलवानों ने प्रतिभाग कर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में मऊ मधुबन की पहलवान शिवांगी ने प्रयागराज की सोनी को 8 मिनट में पटकनी देकर जीत हासिल की और किताब अपने नाम किया। कुश्ती मुकाबलों में हरियाणा के मोंटी गुर्जर और गाजीपुर के रितेश के बीच 13 मिनट तक चले मुकाबले का परिणाम बराबरी रहा। मथुरा के पोंप सिंह और गाजीपुर के मुन्ना के बीच 8 मिनट की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। संतकबीरनगर के शिवानंद और मथुरा के पोंप सिंह के बीच 7 मिनट का मुकाबला भी निर्णायक नहीं हो सका। वहीं गाजीपुर के मुन्ना और जम्मू-कश्मीर के राकेश के बीच 10 मिनट की कुश्ती भी बराबरी पर समाप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.