मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के मधुबन स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय का मंगलवार को विधायक ई. अजीत कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। लोगों ने कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर विधायक ने सीडीपीओ को हर बच्चा तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुपरवाइजर से केंद्रों की भौतिक स्थिति, बच्चों की उपस्थिति और पोषण वितरण की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कई जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्र झोपड़ी या अस्थायी भवन में चल रहे हैं। विधायक ने कहा कि सरकार की नीति के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र झोपड़ी में नहीं च...