बगहा, जनवरी 20 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर के मधुबनी में सोमवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ को- ऑपरेटिव बैंक के निदेशक राकेश राय के हाथों हुआ। श्री राय ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। पहला मैच मधुबनी व टहकौल की टीम के बीच खेला गया। संवाद प्रेषण तक मधुबनी की टीम एक गोल से आगे थी। इस मौके पर बैंक के निदेशक श्री राय ने कहा कि इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से गांवो में छुपे खेल प्रतिभाओं का आगे आने का मौका मिलता हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज आप यहां खेल रहे हैं, कल आपको प्रखंड फिर जिला व आगे भी खेलने का मौका मिल सकता हैं। इस मौके पर सपही मधुबनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश कुमार, परसौनी के मुखिया विजय महतो, मचगवा के मुखिया रमेश चौधरी, परसौनी के सरपंच अवध किशोर महत...