मधुबनी, फरवरी 13 -- लदनियां (मधुबनी)। मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत गजहरा गांव में गुरुवार रात करीब 12 बजे हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया। अपराधी गजहरा गांव निवासी और संस्कृत कॉलेज, गजहारा के पूर्व प्राचार्य दयाकांत झा के घर से लगभग 5 लाख रुपये नकद और एक करोड़ रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे लगभग दो दर्जन नकाबपोश डकैत पीछे की दीवार फांदकर आंगन में दाखिल हुए। घर में घुसते ही अपराधियों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद घर के सदस्यों से मारपीट करते हुए उनके मोबाइल छीन लिए और हथियार के बल पर सभी को बंधक बना लिया। करीब एक घंटे तक चले इस तांडव के दौरान डकैतों ने कॉलेज के कागजात और पेंशन के 25 लाख रुपयों के बारे में भी पूछताछ की। डकैतों ने ल...