मधुबनी, सितम्बर 14 -- लौकही (मधुबनी), निज संवाददाता। लौकहा में उत्तर प्रदेश के एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आईबी की निशानदेही पर शुक्रवार रात को लौकहा थाना पुलिस के सहयोग से अन्य राज्यों की पुलिस ने उसे दबोचा। हिरासत में लिए गए व्यक्ति जलाल अहमद लारी (55) बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसका मूल निवास स्थान कानपुर (यूपी) है। वह चमड़ा फैक्ट्री चलाता था जो अब बंद हो चुकी है। उसके पूर्वजों ने लौकहा तथा नेपाल में कुछ जमीन ले रखी थी। उसकी देखरेख करने वो यहां आता रहता था। फिलहाल वह लौकहा में रह रहा था। पुलिस के अनुसार उसके पास भारत के अलावा नेपाल और पाकिस्तान का पहचान-पत्र भी मिला है। फुलपरास डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए जलाल अहमद लारी से पूछताछ चल रही है। संदिग्ध दस्तावेज के बारे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.