निज प्रतिनिधि, अगस्त 29 -- नेपाल के रास्ते भारत में घुसे तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों की सूचना से पूरे बिहार में अलर्ट है। इस बीच मधुबनी जिले के झंझारपुर में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। आतंकी होने की शंका पर इनसे पूछताछ की जा रही है। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के शत्रुपट्टी गांव से इन युवकों को गुरुवार को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन लोग दिल्ली से हाल ही में फ्लाइट पकड़कर बिहार आए थे। जानकारी के अनुसार इन तीनों युवकों का पैतृक घर घोघरडीहा (मधुबनी) में है। मगर सभी दिल्ली में ही रहते हैं। पुलिस को कहीं से सूचना मिली की तीन लोग दिल्ली से आए हैं और गांव में हैं। इसी आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार तीन लोगों में से एक का चेहरा संदिग्ध आतंकियों के स्केच से मिलता है। यह स्केच गुरुवार को जारी किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.