मधुबनी, फरवरी 16 -- मधुबनी, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि पर पहुंचे केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को ग्राम विकास से परिषद के सचिव षष्ठिनाथ झा ने कलाकारों द्वारा बनाई गई मधुबनी पेंटिंग्स की छटा बिखेरती हिमाचल माडल टोपी भेंट किया गया। मधुबनी पेंटिंग्स से सुंदर दिखने वाला हिमाचल माडल टोपी की केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने काफी सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल मॉडल टोपी पर मिथिला पेंटिंग्स बनाने से यहां के कलाकारों को अतिरिक्त आमदनी में इजाफा होगा। मिथिला पेंटिंग्स वाले हिमाचली टोपी को बढ़ावा दिया जाएगा। सचिव षष्ठिनाथ झा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अलावा दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से 200 टोपियों की मांग चुकी मांग। उन्होंने बताया कि दीवारों, साडिय़ों और तस्वीरों के बाद मिथिला पेंटिंग्स अब हिमाचल की टोपी पर छटा बिखेर रही है। सिल्क के कपड़...