मधुबनी, जुलाई 17 -- मधुबनी,निज संवाददाता। स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए नगर निगम मधुबनी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 17 जुलाई को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। नगर निगम की ओर से यह सम्मान ग्रहण करने के लिए मेयर अरुण राय और डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान बुधवार को दिल्ली पहुंच गये हैं। जहां पर इनका मधुबनी वासियों ने इनका भव्य स्वागत किया। कहा यह उपलब्धि मिथिला ही नहीं बिहार के लिए गौरव का विषय है। इससे पूरे देश में जिले का मान सम्मान बढ़ा है। इसी के साथ झंझारपुर नगर परिषद को भी स्वच्छता अभियान में बेहतरीन कार्य के लिए यह राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हो रही है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम द्वारा बीते वर्षों में की गई सफाई व्यवस्था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.