मधुबनी, जनवरी 13 -- झंझारपुर। सिमरा क्रिकेट मैदान पर एसपीएल सीजन 2 क्रिकेट कप पर पटना की टीम ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में मधुबनी की टीम को 126 रनों के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज किया। फाइनल मैच में हर चौके छक्के और विकेट के अलावा दर्शकों के लिए भी छक्के के बॉल को कैच करने पर नगद इनाम की घोषणा से मैच रोमांचक को उठा था। फाइनल मुकाबले का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 297 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की टीम दबाव में कभी लय में नहीं दिखी और 14.4 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। फाइनल मुकाबले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पटना के अनस शेख रहे, जिन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 12 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 98 रनों की विस्फोटक पारी खेली। मधुबनी की ओर से नोमान शे...