मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। मधुबनी के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को दरभंगा फोरलेन पर भुसाही चौक के पास फेंक दिया। गोली युवक की कनपटी के आर-पार हो गई। मृतक मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाने के विशुनपुर बगवासा निवासी फनि शेखर सिंह राठौर (35) था। वह शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बहनोई के भाई की बाइक लेकर घर से निकला था। शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंची बोचहां पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव के पास पड़ी पिस्टल बरामद की है। हालांकि, खोखा नहीं मिला है। बाइक फोरलेन किनारे खड़ी थी और हेलमेट भी रखा था। बैरिया चाणक्यपुरी रोड चार में बहनोई अमित सिंह के यहां फनि शेखर सिंह राठौर रहता था। वह बीबीगंज में भी किराए पर आवास ले रखा था। सूचना मिलने पर परिवार वाले एसकेएमसीएच पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ मधुबनी ले...