मधुबनी, फरवरी 7 -- पंडौल(मधुबनी),एक संवाददाता। सकरी के सोहराय गांव निवासी बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से ट्रेन में मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। जवान का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ श्मशान घाट पर किया गया। रहिका प्रखंड के सोहराय निवासी बलभद्र झा के पुत्र 54 वर्षीय सरोज कुमार झा बीएसएफ के कुंज विहार से अपने बटालियन के साथ विशेष ट्रेन से गुजरात जा रहे थे। शव लेकर सकरी पहुंचे सूबेदार लाइक सिंह ने बताया कि सरोज कुमार झा अपने बटालियन के विशेष ट्रेन से गुजरात कैम्प जा रहे थे। इस दौरान यूपी के वकास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक कर भोजन का प्रबंध किया गया। इस दौरान अपने साथियों के साथ उन्होंने खाना खाया। थोड़ी देर बाद उन्होंने सिने में दर्द की बात अपने साथियों को बतायी। जिसके बाद उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.