गिरडीह, जनवरी 1 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन अनुआइयों का आस्था का केंद्र सम्मेदशिखर पारसनाथ की पावन धरा मधुबन में भक्ति भावना के साथ नए साल की शुरुआत की गई। साल के विदाई नववर्ष के आगमन पर मधुबन जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। खासकर भोमिया बाबा के दरबार में 31 दिसम्बर की रात भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। बाबा का दर्शन वंदन कर नया साल उत्साह पूर्वक मनाया गया। निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर मधुबन में नववर्ष के स्वागत में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। नए साल की शुरुआत पर बाबा का दर्शन वंदन व पूजा अर्चना के लिए देश भर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हुआ। श्रद्धालुओं ने भोमिया बाबा का दर्शन वंदन कर नववर्ष सेलिब्रेट किया। नववर्ष के आगमन पर तीर्थरक्षक अधिष्ठायक देव भोमिया जी महाराज के दरबार मे भव्य भजन संध्या का आयोज...