देवघर, मई 5 -- मधुपुर। पनाहकोला स्थित भारतीय रेडक्रॉस अनुमंडल शाखा द्वारा 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसकी तैयारियों को लेकर चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें पेट्रोन,वाइस पेट्रोन,पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान 8 मई के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे और कार्यक्रम के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया। जिसमें कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार और कार्यक्रम पदाधिकारी कन्हैया लाल कन्नू को प...