देवघर, दिसम्बर 25 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। क्रिसमस का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के गिरजाघर में प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर विशेष प्रार्थना की गई। पेंटेकोस्टल होलीनेस चर्च भेड़वा, सालोम गिरजाघर, संत कोलंबस चर्च, सीएनआई गिरजाघर कुंडू बंगला समेत अन्य गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कैथोलिक गिरजाघर में ईसाई श्रद्धालु चर्च में कैंडल जलाने पहुंचे। क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। लोगों ने एक दूसरे को उपहार भी भेंट किए। शहर के कोर्ट मोड़ स्थित सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च में रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म लेते ही प्रार्थना शुरू हो गई। मेरी क्रिसमस की गूंज चारों ओर सुनाई दी। इसके बाद से खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया। लोगों ने यीशु मसीह के जन्म की खुशी पर आतिशबाज...