देवघर, मई 28 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। सरकार द्वारा प्लास्टिक और थर्माकोल के प्रचलन पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक थैले व थर्माकोल से बनी सामग्री का मधुपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। नगर परिषद के नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कू ने जानकारी देते हुए कहा कि इससे संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा । शहर में इसके लिए जोर-शोर से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने पूरी तैयारी कर ली है, यदि कोई प्लास्टिक की सामग्री, थैली या थर्माकोल से बनी सामग्री बेचता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकोल से बनी सामग्री के खुदरा और थोक विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी जाती है कि वह इसका बिक्री बंद करें अन्यथा कार्रवाई निश्चित रूप से होगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के थैले पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.