देवघर, दिसम्बर 28 -- मधुपुर। बिजली आपूर्ति प्रशाखा मधुपुर के सहायक अभियंता दीपक कुमार ने आठ लोगों पर अवैध रूप से बिजली चोरी करने का मामला मधुपुर थाना में दर्ज कराया है। सहायक अभियंता की शिकायत पर मधुपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सहायक अभियंता विभाग के कर्मी के साथ क्षेत्र में औचक- निरीक्षण को निकले थे। उसी दौरान बुढ़ी बगीचा, कोरकट्टा व तेतरिया के कई घरों की बिजली जांच की गई। उसमें अवैध रूप से आठ घरों में बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। बुढ़ी बगीचा गांव में ही सिर्फ 6 लोगों को विद्युत ऊर्जा चोरी करते पकड़ा गया। बताया गया कि उनके द्वारा बिजली चोरी किए जाने से विभाग को करीब एक लाख रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...