देवघर, जनवरी 12 -- मधुपुर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-तीन के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तीन की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनीता गुआ हेंब्रम ने संयुक्त रूप से की। मौके पर स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना का गीत प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उत्तम कुमार शुक्ला ने किया। वाणिज्य विभाग के प्रो. रंजीत कुमार प्रसाद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी विचार स्वयं को प्रज्वलित करें और दुनिया पर प्रभाव डालें। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, परिश्रम...