गिरडीह, जुलाई 11 -- गांडेय, प्रतिनिधि। देवघर जिला के मधुपुर महिला थाना की टीम ने गांडेय थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में पहुंचकर थाना से फरार चल रहे एक अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाया। इस क्रम में मधुपुर महिला थाना की टीम गांडेय पुलिस के सहयोग से बैंड बाजा बजाते हुए आरोपी के घर पहुंची और इश्तिहार चिपकाया। बता दें कि गोराडीह गांव निवासी फिरोज अंसारी पिता स्व. बसरुद्धीन अंसारी के खिलाफ 5 दिसंबर 2024 को मधुपुर महिला थाना में कांड 14/24 के तहत दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। पिछले सात महीना से आरोपी फरार चल रहा था। वह पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं हो रहा था। जिसके बाद महिला पुलिस गांडेय पहुंचकर अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाया। मौके पर गांडेय थाना के एसआई मणिलाल सिंह सहित गांडेय थाना की पुलिस बल उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...