देवघर, सितम्बर 23 -- मधुपुर। सरकार के निर्देशानुसार मधुपुर नगर परिषद अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसके तहत मंगलवार को मधुपुर नगर परिषद कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर परिषद के सैकड़ों सफाई मित्र, पदाधिकारी, कर्मी व वार्डवासियों ने भाग लिया। नगर परिषद सफाई मित्रों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी समय-समय पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करता रहता है। जिससे सफाई मित्र व परिवार के सदस्य बीमारी से दूर रहें और कर्तव्य के प्रति हमेशा तैयार रहें। मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श, मुक्त दवा वितरण एवं हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि कई जांच की गयी। शिविर में नगर प्रबंधक सुभाष हेंब्रम, अनुज राकेश किस्पोट्टा, सफाई सुपरवाइजर मिथुन रवानी, संजय सिंह, अशफाक, मनीष राउत, सदानंद राउत, गोलु, औरंगजेब, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.