देवघर, नवम्बर 21 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। गुरुवार को मधुपुर कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ.रत्नाकर भारती की अध्यक्षता में अकादमिक परिषद की बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेमेस्टर 1 सत्र 2025-29 के आंतरिक परीक्षा का संचालन विषयवार विभागीय शिक्षक लेंगे। इसके लिए सामूहिक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। जो छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहेंगे, उनका अंक विश्वविद्यालय से नहीं भेजा जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी छात्र-छात्राएं महाविद्यालय द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म में आने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मनाने को लेकर भी चर्चा की गई और आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ। जिसकी जिम्मेदारी सांस्कृतिक समिति को दी गई। इस बैठक में डॉ. रंजीत कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.