देवघर, नवम्बर 20 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के कॉलेज गली रोड इलाके में लो वोल्टेज और बिजली की समस्या के निदान के लिए नया बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि शब्बीर हसन ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच मिठाई बांटी गई। मौके पर शब्बीर हसन ने कहा कि इस क्षेत्र से लो वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायत मिली थी। सूबे के मंत्री हफीजुल हसन के निर्देश पर विभाग के वरीय पदाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए यहां 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। जिससे इस इलाके की बिजली समस्या का निदान हो गया है। मौके पर विद्युत विभाग के विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, कन्हैया लाल कन्नू, मधुपुर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आशीष कुमार सिन्हा, दीपक सिंह, विद्युत कर्मी मुनमुन, बासुदेव द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.