देवघर, दिसम्बर 2 -- मधुपुर प्रतिनिधि डायन के संदेह में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या मामले में पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए देवीपुर, मधुपुर, मारगोमुंडा और करौं थाना क्षेत्र से तीन युवक और एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है मिसरना गांव निवासी 65 वर्षीया कमली देवी के निर्मम हत्या मामले का जल्द उद्भेदन कर लिया जाएगा। घटना के बाद पीड़िता के घर के आसपास रहने वाले अधिकांश लोग घर छोड़कर फरार हैं। घर में बुजुर्गों को छोड़ दिया है। इस घटनाक्रम को लेकर ग्रामीण कुछ बात नहीं करना चाहते। बता दें कि मिसरना गांव में अंधविश्वास के शक पर 65 वर्षीया महिला कमली देवी की सिर धड़ से अलग कर उसके शव को गौरी पहाड़ी पत्थर खदान म...