देवघर, फरवरी 7 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। मुख्य रेलखंड के मधुपुर-जोड़ामो स्टेशन के बीच रेल पोल संख्या- 290/09-11 के समीप अप रेल ट्रैक के बगल में 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। सूचना पर आरपीएफ एएसआई एस कमाल, उत्तम मंडल, आरक्षी बी कुमार घटनास्थल पहुंचे। शव की जांच-पड़ताल के बाद घटनास्थल रेल थाना क्षेत्र के बाहर रहने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी। स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया। समचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस के अनुसार मृतक ब्लू रंग की शर्ट और जींस पहने है। पुलिस ने आसपास के गांव में पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो पायी। पुलिस के अनुसार ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ है या रेलवे ट्रैक पास करने के क्रम में मौत हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष...