देवघर, जनवरी 11 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पिपरासोल स्थित पिंकू भगत के जनरल स्टोर में बीती रात सेंधमारी की घटना हुई है। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और लगभग दस हजार रुपए नकद के साथ कॉपी, कलम, चॉकलेट, साबुन, सर्फ, खिलौना और खाने-पीने का सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब मिली, जब पिंकू भगत के पिता सुरेश भगत रोज़ की तरह दुकान खोलने पहुंचे। ताला खोलने पर उन्होंने देखा कि दुकान की दीवार तोड़ी गई है और अंदर रखा अधिकांश सामान गायब है। इसकी सूचना मधुपुर थाना को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना की जांच प्रारंभ की है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...